मजदूरों के दो दिनों से प्रदर्शन के बाद तीसरे दिन फैक्ट्री को अगले आदेश तक के लिए किया गया बंद

WhatsApp Channel Join Now
मजदूरों के दो दिनों से प्रदर्शन के बाद तीसरे दिन फैक्ट्री को अगले आदेश तक के लिए किया गया बंद


अररिया 04 सितम्बर(हि.स.)।

फारबिसगंज के बियाडा स्थित एशियन थाई फूड्स पूर्वांचल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को शुक्रवार को अगले आदेश तक के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।इसको लेकर फैक्ट्री के बाहर मुख्य गेट पर प्रबंधन की ओर से नोटिस चस्पा कर सभी कामगारों को सूचित किया गया।

दरअसल दो दिनों से फैक्ट्री में काम करने वाले कामगार बारह घंटे के बजाय आठ घंटे ड्यूटी और कार्य के एवज में मेहनताना को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे,जबकि फैक्ट्री के मालिक ने कार्यावधि में कुछ कामगारों के द्वारा अनुशासन तोड़ने पर उनसे पूछताछ करने पर मजदूरों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की बात बुधवार को बताया था।बावजूद इसके मजदूर दो दिनों से फैक्ट्री के बाहर मुख्य गेट पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन आज एशियन थाई फूड्स पूर्वांचल प्राईवेट लिमिटेड के प्रबंधन द्वारा नोटिस चिपकाकर अगले आदेश तक के लिए फैक्ट्री को बंद करने का नोटिस चिपका दिया।फैक्ट्री के बाहर गेट पर तकनीकी खराबी को लेकर एक नोटिस चिपकाकर अगले आदेश तक फैक्ट्री बंद होने की सूचना चिपकाने के बाद मजदूरों को अंदर जाने नहीं दिया गया।

मजदूरों का आरोप है कि मजदूरों से बारह घंटा कार्य कराकर और आठ ही घंटा का भुगतान किया जाता है। मजदूरों ने यह बताया कि मजदूरी की राशि में से कुछ रुपया भविष्य निधि के नाम पर भी काटा जाता रहा है, जिसके विषय में उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही है। फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि गुरुवार को नियमित रूप से काम हुआ,लेकिन आज उनलोगों को फैक्ट्री के अंदर जाने नहीं दिया जा गया। फलस्वरूप फिर से धरना प्रदर्शन को लेकर वे विवश हुए।

धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कुछ मजदूरों के द्वारा सूचना मिलने एवं सांसद प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर मजदूरों की समस्या को सुनने एवं समाधान कराने की दिशा के लिए वे आए हैं।भाजपा नेता दिलीप पटेल ने मजदूरों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि जिला के श्रम विभाग के अधिकारी एवं जिला पदाधिकारी तथा एवं विभागीय मंत्री से मिलकर मजदूरों को न्याय दिलाना प्रार्थमिकता होगी।

धरना पर बैठे मजदूरों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।धरना पर बैठे मजदूरों में सोनी देवी,गुड़िया कुमारी, सुनीता देवी, नीतू देवी मंजू देवी, पूजा देवी, रूबी देवी, कविता देवी, कोमल देवी, शर्मिला देवी, ज्योति देवी, पूजा देवी गोविंद कुमार, कामत, प्रहलाद कुमार, नीतीश पासवान अनिल कामत सुशील कुमार,आयुष कुमार ,शिवराम कुमार,हेमंत कामत, फुच्चे सहनी, पूजा कुमारी ,सीता देवी, अजय कामत, सरिता देवी, चांदनी देवी, चंद्रकला देवी ,चंदा देवी, रानी देवी, सोनी देवी सहित दर्जनों मजदूर शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story