अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए आठ केंद्र
अररिया 10 जुलाई(हि.स.)।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 12 जुलाई रविवार को अररिया जिला मुख्यालय स्थित 08 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है।
परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में सभी केन्द्राधीक्षकों, प्रेक्षक-सह-स्टैटिक मजिस्ट्रेट, समन्वय प्रेक्षक-सह-जोनल मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस पदाधिकारियों, वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।बैठक में आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

