पूर्व शिक्षिका को विश्व मातृभाषा दिवस पर किया गया सम्मानित
अररिया 21 फरवरी(हि.स.)।फारबिसगंज के ढोलबज्जा पंचायत के बाबा चौक के निकट ठाकुर निवास पर विश्व मातृभाषा दिवस एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शनिवार को पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब की ओर से प्लस टू भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय की पूर्व शिक्षिका रचना दीक्षित को मीराबाई-लक्ष्मीबाई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती दीक्षित को ओम शान्ति केन्द्र की सदस्या शांति कुमारी, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास और क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा माला पहनाकर धार्मिक और साहित्यिक पुस्तकादि प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उनके पुत्र, सुपुत्री और बच्चे भी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

