भूतपूर्व सैनिक परिषद ने मनाया 27 वां कारगिल विजय दिवस, शहीद रमन कुमार झा को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
भूतपूर्व सैनिक परिषद ने मनाया 27 वां कारगिल विजय दिवस, शहीद रमन कुमार झा को दी श्रद्धांजलि


सहरसा, 26 जुलाई (हि.स.)। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पूर्व सैनिक परिषद द्वारा रविवार को बनगांव स्थित अमर शहीद रमन कुमार झा के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी। वही शहीद रमन कुमार झा के पिताजी फूलकांत झा से मुलाकात कर ढाढस बधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस मौके पर अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला सैनिक पदाधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 1999 के बाद 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध शुरू हुआ जो 60 दिनों तक चला 26 जुलाई की दिन वीरों के अमर बलिदान के पश्चात कारगिल पर भारतीय जवानों ने विजय पताका तिरंगा को फहराया।

इस कारगिल युद्ध के दौरान हमारे बीच रमन कुमार झा ने माँ भारती के चरणों में अपना प्राण समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों की सम्मान में प्रति वर्ष कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया जाता है।

शहीद रमन कुमार झा 14 सिख रेजीमेंट के जवान कारगिल के बटालिक सेक्टर में तैनात थे। 1 जुलाई 1996 को दुश्मनों से लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दी आज 26 जुलाई के दिन उनके प्रतिमा पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोशी प्रमंडल के तीनों जिला के सदस्य माल्यार्पण कर वीर शहीद रमन को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कोशी प्रमंडल प्रभारी प्रवीण कुमार झा, सहरसा जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सुपौल जिला अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, मधेपुरा जिला अध्यक्ष रोशन कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा, नोडल पदाधिकारी गुण सागर यादव, सुरेश कुमार झा, महेश मिश्रा,अनुज कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार झा, सुमन कात्यायन, बम शंकर राय, एस.एन जायसवाल, नवीन कुमार झा, अमोद कुमार दास, कैलाश कुमार, अमित कुमार मिश्रा, ललन कुमार तांती,प्रेम लाल यादव,सूर्य नारायण शाह, विमल पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story