पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया 21 मई(हि.स.)।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके पुण्यतिथि पर गुरुवार को फारबिसगंज नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने उसकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड और नगर कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित किया गया,जिसमें जिलाध्यक्ष मो.मासूम रजा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,शाद अहमद,शंकर प्रसाद साह,मनोज कुमार जायसवाल,करण कुमार पप्पू,इरशाद सिद्दीकी, कफिल अंसारी,कंचन विश्वास,श्री कुमार ठाकुर,मो.मासूम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल को देश का स्वर्णिम काल बताया।आधुनिक शिक्षा के साथ तकनीकी विज्ञान और संचार क्रांति का उन्हें द्योतक करार दिया और कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने से भारत एक समृद्धशाली राष्ट्र बन सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

