पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि


अररिया 19 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के छुआपट्टी स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेसियों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति उनके योगदान को याद किया और आयरन लेडी के रूप में काम करने और उसके काल में पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने पर चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलकश राज ने की, जबकि संचालन प्रदीप कर्ण ने किया।

मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, शंकर प्रसाद शाह, श्री ठाकुर दिलीप पासवान, भोले शंकर तिवारी, कंचन विश्वास, मनोज देव, मनोज कुमार साह, चंदन कुमार, राहुल कुमार, मो. नसीम, मो. शाहिद, विनय कुमार सिंह, मो. रब्बान, राजेश कन्नौजिया,राजू यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story