विक्रमशिला सेतु को लेकर सरकार को किया था आगाहः अजीत शर्मा
भागलपुर, 04 मई (हि.स.)। विक्रमशिला पुल का हिस्सा ध्वस्त होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है।
अजित शर्मा ने सोमवार को कहा कि जब मैं विधायक था तब मैंने विधानसभा में आवाज उठाई थी, मैंने मंत्री से जवाब मांगा था कि विक्रमशिला सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट का गैप बढ़ रहा है, कभी भी हादसा हो सकता है। इस पर तत्कालीन मंत्री ने जबाब भी दिया था कि विक्रमशिला पुल की स्थिति सही है और अभी यातायात सुगम है। इसपर टीम भी जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि 10 माह पहले ये जवाब मिला लेकिन इसपर काम नहीं हुआ है। अभी आवागमन बाधित हो गया है। अगर कोई इमरजेंसी होती थी तो वहाँ से लोग तुरन्त मायागंज पेशेंट को लेकर आते थे। लेकिन इसके टूट जाने से परेशानी बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पुल को दुरुस्त किया जाए जिससे आवागमन सुगम हो पाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

