जयंती पर याद किए गए पूर्व रक्षा राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा,दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
जयंती पर याद किए गए पूर्व रक्षा राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा,दी गई श्रद्धांजलि


अररिया 01 जनवरी(हि.स.)।

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्व.डूमर लाल बैठा को उनके 101वें जयंती के मौके पर गुरुवार को याद किया गया।

फारबिसगंज बंगाली टोला स्थित आवास पर उनकी पुत्री पूनम देवी और दामाद उपेंद्र प्रसाद रजक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने उनके संसदीय काल और मंत्रित्व काल में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया और कांग्रेस का सच्चा सिपाही करार दिया।

मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,यूथ कांग्रेस के सचिव करण कुमार पप्पू,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ईरशाद सिद्दीकी,श्री कुमार ठाकुर,शंकर प्रसाद साह,कंचन विश्वास,अम्बरीष राहुल,दिलीप पासवान,कफिल अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव,प्रदीप कुमार कर्ण, टनटन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांगड़ी के कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story