ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम एसपी ने सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया आंतरिक निरीक्षण
अररिया, 12 सितम्बर 2026
डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को ईवीएम - वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया।
इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में एक बार बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, जिसमें वेयरहाउस के सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था आदि की जांच की जाती है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं भवन प्रमंडल सहित विभिन्न राजनैतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष, प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

