सारण में हर रविवार डाकबमों को मिलेगा रिस्ट बैंड, गरीबनाथ मंदिर में मिलेगा सीधा प्रवेश

WhatsApp Channel Join Now
सारण में हर रविवार डाकबमों को मिलेगा रिस्ट बैंड, गरीबनाथ मंदिर में मिलेगा सीधा प्रवेश


सारण, 31 जुलाई (हि.स.)। श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सारण जिला प्रशासन ने डाकबम कांवरियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की मदद के लिए लालू यादव चौक पर एक नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम और अस्थायी चिकित्सालय स्थापित किया गया है, जहाँ स्वास्थ्य एवं अन्य सहायता उपलब्ध रहेगी।

इसके साथ ही उक्त चौक पर हर रविवार को डाकबम कांवरियों के लिए विशेष रिस्ट बैंड रिबन वितरित किए जाएंगे। यह रिस्ट बैंड धारण करने वाले श्रद्धालुओं को गरीबनाथ मंदिर में सीधे प्रवेश मिलेगा, जिससे उन्हें सुगमता से जलार्पण करने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story