कारगिल विजय दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
कारगिल विजय दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित


भागलपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। बिड़ला ओपन माइंडस विद्यालय भागलपुर में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कक्षा केजी2 बी के छात्रों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा कारगिल में शहीद हुए जवानों और उनकी कर्मठता और त्याग को दर्शाया। अथर्व, आद्या और मान्या ने अपने भाषण में कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए जवानों पर अपने विचार रखे और इन नन्हे बच्चों ने हमें यह याद दिलाया की ‘हमें अपने देश के मान सम्मान को विश्व की हर दिशा में बरक़रार रखने के लिए नित दिन अपने कर्म को सच्ची निष्ठां पूर्वक करनी चाहिए।

कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति हुई। एक समूह नृत्य ‘ये देश है वीर जवानों का’ में सभी अभिभावक और बच्चे बहुत झूम कर थिरके। बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ये बच्चे किसी से कम नहीं हैं ये हमें तब पता चला जब उनहोंने अपनी नृत्य नाटिका में फ़ौज के जवानों की जीवन और शहादत को दर्शाया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी के आँख नम कर दिए। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए गतिविधियों का भी आयोजन कराया गया था, जिसमें सलाद बनाना और तिरंगा झंडा को अभिभावकों को सजाना था। इस गतिविधि में विजयी हुए अभिभावक को प्राचार्य द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को उपहार और टॉफी देकर उनका उत्साह बढाया तथा कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन जवानों की बहादुरी से हमें सीख लेने की सलाह दी। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से अभिभावकगण बहुत प्रसन्न हुए और भविष्य में विद्यालय में इस तरह के आयोजन को करने की भी सलाह दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story