संध्याकालीन कक्षा में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी नहीं होगी : आरडीडी

WhatsApp Channel Join Now
संध्याकालीन कक्षा में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी नहीं होगी : आरडीडी


सुपौल, 20 नवंबर (हि.स.)। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) कोशी प्रमंडल सहरसा मो. सईद अंसारी ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ डीईओ संग्राम सिंह भी थे। आरडीडीई ने छात्र- छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि संध्याकालीन कक्षा में विशेषज्ञ शिक्षक की कमी नहीं होगी। छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि आपको जिन विषय की शिक्षक की जरूरत होगी, उन विषय के शिक्षकों को संध्याकालीन कक्षाओं में लगाया जाएगा।

आरडीडीई ने कहा कि शिक्षा विभाग छात्रों के हित में लगातार प्रयास कर रहा है। जो छात्र- छात्राएं पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें इस काबिल बनाया जाए कि वह परीक्षा में बेहतर परिणाम दे सकें। इसी के तहत शिक्षा विभाग ने कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए विशेष निःशुल्क संध्या कालीन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। इसका समय प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे अपराह्न तक संचालित करने का निर्देश है।

उन्होंने कहा कि संध्याकालीन वर्ग का संचालन 31 मार्च 2027 तक होगा। आरडीडीई मो. सईद अंसारी ने शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में वीसी के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कायाकल्प योजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने प्रतिदिन 9:50 बजे पूर्वाह्न वीसी में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से जुड़ने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story