नवादा के पूर्व सांसद चंदन बने रालोजपा के प्रांतीय अध्यक्ष
नवादा, 03 अप्रैल (हि.स.)। नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नवादा के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नवादा में अभिनंदन का निर्णय लिया है।
पूर्व सांसद चंदन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशु पति नाथ पारस ने संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। अब नवादा के साथ-साथ पूरे राज्य की सेवा कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि नवादा जिला मेरा कर्म क्षेत्र है। इसलिए लगातार सक्रिय रहूंगा। उन्होंने कहा कि रोग से प्रभावित होने के कारण एक वर्ष तक इलाज के दौरान कहीं बाहर नहीं निकल सका। जिस कारण जन सेवा से दूर रहा।
उन्होंने कहा कि अपना पूर्ण स्वस्थ हो गया हूं। इस कारण जन सेवा का काम करता रहूंगा। नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नवादा के अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए हर समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नवादा जिला अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार राजा को बनाया गया है। जिस कारण नवादा का भी संगठन मजबूत होगा। नवादा में पूर्व सांसद चंदन अभिनंदन की तारीख शीघ्र तय कर ली जाएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने बताया कि पूर्व सांसद चंदन सिंह सबल नेता है इसलिए उन्हें बिहार का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

