पथ निर्माण मंत्री ईं.शैलेंद्र ने विधिवत संभाला पदभार

WhatsApp Channel Join Now
पथ निर्माण मंत्री ईं.शैलेंद्र ने विधिवत संभाला पदभार


भागलपुर, 11 मई (हि.स.)। राज्य के पथ निर्माण मंत्री ईं.शैलेंद्र ने सोमवार को पटना में मंत्रालय का विधिवत पदभार ग्रहण किया। वहीं इं.शैलेंद्र ने पदभार ग्रहण करने के पूर्व कार्यालय कक्ष में पूजा-अर्चना भी किया।

पदभार ग्रहण करने उपरांत मंत्री ईं.शैलेंद्र को प्रो.गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, ईं.कुमार गौरव, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू, सदानंद, दिलीप महतो आदि समेत बड़ी संख्या में पहुंचे एनडीए नेताओं ने बधाई दिया। इधर नवगछिया पुलिस जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि वहीं मंत्री बनने के बाद 15 मई को बिहपुर विधायक ईं.शैलेंद्र पहली बार अपने विस क्षेत्र पहुंचेगें। प्रो.गौतम ने बताया कि मंत्री ईं.शैलेंद्र ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही सोमवार को पटना में विभाग प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल समेत अन्य अधिकारियों संग की बैठक किया। जिसमें राज्य में संचालित विभिन्न सड़क और आधारभूत संरचना. परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर उसकी प्रगति की समीक्षा किया।

बिहपुर विस के भाजपा विधायक इं.शैलेंद्र के राज्य के पथ निर्माण मंत्री बनने व मंत्रालय के कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करने पर बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में आरएसएस व राजग नेताओं-कार्यकर्ताओं के द्वारा मंदिरों में पूजा कर आमजनों के बीच मिठाई बांटी गई।

सोमवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नितेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में गौरीपुर भगवती स्थान व मंडल टोला स्थित राजा बाबा मंदिर में पूजा कर प्रसाद चढ़ाया गया। मंडल उपाध्यक्ष नितेश समेत आरएसएस के अनिल ठाकुर,बूथ अध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा,करहरू के पंकज शर्मा,रंजन चौधरी,संतोष कुमार राय,विकास मंडल,शिवम कुमार व किशोर कुमार मंडल आदि ने कहा कि इ.शैलेंद्र के साथ-साथ गोपालपुर विस के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल का राज्य के उर्जा मंत्री के रूप में बिहार कैबिनट में स्थान मिलना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story