ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे मंत्री ईं शैलेंद्र

WhatsApp Channel Join Now
ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे मंत्री ईं शैलेंद्र


पटना, 20 मई (हि.स.)। पीएम मोदी के द्वारा इंधन बचाने के अह्वान पर बुधवार को पटना में राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं.शैलेंद्र ई रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्व को दिखाया कि हम संयमित ढंग से हम, हमारे मंत्री व और पूरा देश इंधन उपयोग में कटौती कर सकते हैं।

मंत्री शैलेंद्र ने आमजनों, भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जहां बचत हो सके, वहां पर इंधन बचाने की देशहित में पूरी कोशिश करें।

दूसरी ओर उनके गृह जिला नवगछिया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि राज्य के सीएम सम्राट चौधरी पैदल सीएमओ और अन्य कई मंत्री भी सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय और अन्य जगहों पर जा रहे हैं।

मंत्री ईं.शैलेंद्र ने भी निर्णय लिया है कि उनके पास जो सरकारी सुविधा है। उसमें से सिर्फ एक वाहन से चलेगें। वहीं सप्ताह में दो दिन अपने सरकारी निवास से पांच किमी दूर अपने कार्यालय साईकिल, ई रिक्शा या सार्वजनिक परिवहन से ही जाएगें।

भाजपा नेता प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, इं.कुमार गौरव,जश बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश शर्मा नागर, दिलीप सिंह, ब्रजेश चौधरी, रंजीत गुप्ता और दिलीप महतो आदि ने कहा कि देश, क्षेत्र और समाज हित में मंत्री इं.शैलेंद्र जो कहते हैं। उस पर सौ फीसदी अमल भी करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story