भागलपुर में छापामारी करने पहुंची ईओयू की टीम, नहीं मिला लोकेशन, वापस लौटी टीम

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर में छापामारी करने पहुंची ईओयू की टीम, नहीं मिला लोकेशन, वापस लौटी टीम


भागलपुर, 24 जून (हि.स.)।

जिले के तिलकामांझी क्षेत्र के आनंदगढ़ कॉलोनी स्थित भवन निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता के आवास पर बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

बताया जा रहा है कि प्रशासन के करीब पांच वाहन कॉलोनी पहुंचे थे। टीम ने आसपास काफी देर तक संबंधित आवास की तलाश की, लेकिन सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन अभियंता का घर नहीं मिलने पर टीम लौट गई। बताया जा रहा है कि जिस अधीक्षण अभियंता के आवास पर कार्रवाई की सूचना थी, उनके अन्य ठिकानों पर राज्य के विभिन्न स्थानों में आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है।

हालांकि भागलपुर में किसी प्रकार की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर विभागीय और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story