छपरा में पूर्व डीपीओ के ठिकाने पर ईओयू का छापा

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के तत्कालीन शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर के छपरा शहर स्थित गंडक कॉलोनी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई ने अचानक छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार ईओयू की टीम ने सुबह-सवेरे ही उनके फ्लैट को घेरकर कागजातों की जांच शुरू कर दी। टीम संपत्ति, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story