विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमए पूर्णिया ने किया वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमए पूर्णिया ने किया वृक्षारोपण


विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमए पूर्णिया ने किया वृक्षारोपण


पूर्णिया, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पूर्णिया शाखा द्वारा जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण का संदेश देना था।

कार्यक्रम में आईएमए पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. आशुतोष कुमार, सचिव डॉ. प्रिंस पंकज, वित्त सचिव डॉ. तारकेश्वर कुमार सहित कई चिकित्सकों ने परिवार के साथ भाग लिया। सभी ने महोगनी, अशोक, नीम, महुआ और बेल के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. देवी राम, डॉ. ए.एन. केजरीवाल, डॉ. ए.के. सिन्हा, डॉ. अजय कुमार सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीडिया प्रतिनिधि नंद किशोर सिंह, माइक्रो लैब्स लिमिटेड के कर्मियों, जिला स्कूल के प्रधानाचार्य एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आईएमए ने आभार व्यक्त किया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

Share this story