आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू


सारण, 05 जून (हि.स.)। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र सारण छपरा में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय कलाओं के प्रशिक्षण हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने बताया कि जो भी इच्छुक अभ्यर्थी है उनके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस केंद्र का संचालन भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जिले की युवा प्रतिभाओं को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और वादन की विधाओं में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है।

केंद्र में शास्त्रीय गायन, कथक, भरतनाट्यम के साथ-साथ तबला, हारमोनियम और ढोलक वादन का प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क दिया जाएगा। नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।

कक्षाओं का संचालन मंगलवार से रविवार तक दो सत्रों दोपहर 2 से 4 बजे और शाम 4 से 6 बजे में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कला प्रेमियों से मोबाइल नंबर 8083681560 या 8789560353 पर संपर्क कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story