दरभंगा में होगा सेकंड इंटरनेशनल प्लैनेटरी पीस कॉन्फ्रेंस

WhatsApp Channel Join Now
दरभंगा में होगा सेकंड इंटरनेशनल प्लैनेटरी पीस कॉन्फ्रेंस


दरभंगा, 14 अगस्त (हि.स.)। सेकंड इंटरनेशनल प्लैनेटरी पीस कॉन्फ्रेंस-2026 (आईपीपीसी-2026) के ब्रोशर का औपचारिक विमोचन शुक्रवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर कुलपति सह कॉन्फ्रेंस चेयर प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया। सम्मेलन का आयोजन 25 एवं 26 नवंबर को दरभंगा स्थित तारामंडल में किया जाएगा। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “नो ग्लोबल पीस विदाउट ग्लोबल जस्टिस” रखा गया है।

ब्रोशर विमोचन के बाद प्रो. संजय कुमार चौधरी एवं डॉ. जावेद अब्दुल्लाह के बीच सम्मेलन के केंद्रीय विषय और नेचुरल डेमोक्रेसी की अवधारणा पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कुलपति ने न्याय, समानता और मानवीय गरिमा के संदर्भ में वैश्विक शांति के मुद्दे की प्रासंगिकता रेखांकित की। चर्चा के दौरान शांति को पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामाजिक नैतिकता से जोड़ने पर भी बल दिया गया।

डॉ. अब्दुल्लाह ने कहा कि वर्तमान सभ्यता की दिशा पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। सम्मेलन में युवाओं और जेन-जी की भागीदारी के साथ पर्यावरणीय गतिविधियों तथा पीस मार्च को जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। आईपीपीसी-2026 के ब्रोशर का प्रथम विमोचन 6 अगस्त को यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख में किया गया था।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार चौधरी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव, डॉ. रघुवीर रंजन, दर्शन विभाग की डॉ. प्रियंका राय, अक्षय कुमार झा तथा वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी के अध्यक्ष एवं लेखक डॉ. जावेद अब्दुल्लाह उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story