छपरा पहुंचे ऊर्जा सचिव ने पीएम सूर्य घर योजना का किया समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
छपरा पहुंचे ऊर्जा सचिव ने पीएम सूर्य घर योजना का किया समीक्षा


छपरा पहुंचे ऊर्जा सचिव ने पीएम सूर्य घर योजना का किया समीक्षा


छपरा पहुंचे ऊर्जा सचिव ने पीएम सूर्य घर योजना का किया समीक्षा


सारण, 13 अगस्त (हि.स.)। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने सारण जिले के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र छपरा तथा 33/11 विद्युत शक्ति उपकेंद्र तेलपा का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों, एसओपी रजिस्टर तथा स्विचयार्ड में स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों की गहन समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया और परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इसके उपरांत छपरा सर्किट हाउस में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ऊर्जा सचिव ने विद्युत आपूर्ति अंचल छपरा के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने राजस्व संग्रहण, विकास परियोजनाओं तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

बैठक में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सहित सिवान, गोपालगंज, महाराजगंज, मीरगंज तथा छपरा के विद्युत अधीक्षण एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। ऊर्जा सचिव ने सभी अभियंताओं को आम उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story