नवादा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सद्भावना चौक पर चला बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
नवादा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सद्भावना चौक पर चला बुलडोजर


नवादा,17 अगस्त (हि.स.)।

नवादा शहर में सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर प्रशासन की ओर से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सद्भावना चौक पर जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी रूप से लगाए गए दुकानों, निर्माण एवं अन्य अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल देखने को मिली।

अतिक्रमण के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर अक्सर जाम और आवागमन में परेशानी की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में प्रशासन की इस कार्रवाई को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जाती है कि वे सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story