नियम को ताक पर रख चुपके से कर्मियों ने बिक्री की सरकारी जनरेटर।

WhatsApp Channel Join Now
नियम को ताक पर रख चुपके से कर्मियों ने बिक्री की सरकारी जनरेटर।


बेतिया, 20 मई (हि.स.)। पश्चिमी चंपारण जिला के नौतन प्रखंड कार्यालय में सरकार द्वारा लगाये गए महिन्द्रा कंपनी की करीब पांच लाख की सरकारी जनरेटर बिक्री करने का सनसनी मामला सामने आया है। नियम और कानून का उलंघन करते हुए प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक बिरेंद्र चौधरी और अंचल प्रधान सहायक सह नाजिर मनोज कुमार व होटल संचालक संतोष दास के साठगांठ से चुपके से जनरेटर बिक्री कर दिया गया है।

पिछले दो दिनों से जनरेटर चोरी की सूचना मिलने के बाद बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनरेटर की खोजबीन शुरू कर दिया है।अबतक जनरेटर का कहीं भी आता पता नही चल रहा है। इस मामले में प्रखंड प्रशासन की ओर से दोषी के खिलाफ स्थानीय थाने में अब तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।

जनरेटर बिक्री की सूचना मिलने के बाद प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने इस घटना में संलिप्त पर केस दर्ज कराने की मांग बीडीओ से की है। प्रखंड कार्यालय में सरकार के तरफ से नये भवन बनाने के लिए पुराने भवन तोड़ने का काम जारी है। इस दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय का आफिस इधर उधर हो गया है। जहां जनरेटर को कार्यालय से हटाकर परिसर में रखा गया था।

प्रशासन के वरीय अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर 12 मई की रात प्रखंड और अंचल कर्मियों ने होटल संचालक को मेल में लेकर लूका चोरी से जनरेटर बिक्री कर दिया है। जनरेटर बिक्री का मामला नौतन कार्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिक्री की गई जनरेटर का कीमत लगभग पांच लाख से अधिक बताया जा रहा है।

इस संबंध में एसडीएम विकास कुमार के मोबाइल नंबर 9473191296 पर बात करने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीडीओ व सीओ को कारवाई के लिए तलब किया जा रहा है। जबकि बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनरेटर की खोजबीन जारी है । दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story