सम्राट हेमू का अदम्य साहस और राष्ट्र स्वाभिमान के लिए संघर्ष भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत : संजय सरावगी

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ द्वारा सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के दिल्ली विजय एवं राज्यारोहण विजय उत्सव तथा सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यापति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

संजय सरावगी ने कहा कि सम्राट हेमू का अदम्य साहस, असाधारण युद्ध कौशल और राष्ट्र स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत है। उनका शौर्य और पराक्रम आज भी देश के स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में ऐसे अनेक वीर योद्धाओं और राष्ट्रनायकों का योगदान रहा है, जिन्होंने अपने साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट हेमू की वीरता और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उनके जीवन से युवाओं को साहस, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इतिहास के गौरवशाली अध्यायों को याद करना समाज में राष्ट्र स्वाभिमान की भावना को और मजबूत करता है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद भीम सिंह, बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सीता सिन्हा, भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सम्राट हेमू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति योगदान और वीरता को नमन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story