भावभीनी विदाई के बीच थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दी गई शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
भावभीनी विदाई के बीच थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दी गई शुभकामनाएं


दरभंगा, 27 नवंबर (हि.स.)। जिले के सकतपुर थाना परिसर में शुक्रवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल, कार्यशैली और क्षेत्र में उनके साथ बने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अरविंद कुमार ने अपने कार्यकाल में पुलिस की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। उनके साथ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों ने भी उनके नेतृत्व और सहयोगात्मक व्यवहार को याद किया। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई पदस्थापना कमतौल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

विदाई समारोह में अरविंद कुमार ने भी उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सकतपुर में बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा। यहां के लोगों और सहकर्मियों से मिले सहयोग एवं स्नेह को वे हमेशा याद रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अरविंद कुमार का स्थानांतरण कमतौल थाना किया गया है, जबकि विपिन कुमार को सकतपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story