इंद्रपुरी बराज से निकले हाथी की करंट लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
इंद्रपुरी बराज से निकले हाथी की करंट लगने से मौत


इंद्रपुरी बराज से निकले हाथी की करंट लगने से मौत


Dehri on sone, 15 मार्च (हि.स.)।

इंद्रपुरी बराज से निकला हाथी की करंट लगने से मौत

-औरंगाबाद के मेंह थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आया था हाथी

- एक माह से रेस्क्यू करने का चल रहा था प्रयास

डेहरी आन सोन,15 मार्च (हि.स.) । एक माह से रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के सोन डीला व तराई क्षेत्रों में घूम रहा हाथी की कल की रात औरंगाबाद जिला के मेंह थाना क्षेत्र में 11 हजार संचरण लाइन में फंसकर मौत हो गई।

हाथी इसके कुछ ही घंटे पूर्व यहां इंद्रपुरी बराज के गेट में फंसने के बाद रेस्क्यू के दौरान भागकर औरंगाबाद जिला में प्रवेश कर गया था। सहायक वन संरक्षक चौहान शशि भूषण कुमार ने बताया कि हाथी इंद्रपुरी बराज के गेट में फंस गया था। वहां रेस्क्यू का प्रयास किया गया, लेकिन वह औरंगाबाद जिला के मेंह गांव में चला गया। जहां वह 11 हजार के विद्युत संचरण लाइन में फंस गया।

घटना की जानकारी होते ही डीएफओ स्टालिन फीडल के कुमार, रेंजर डेहरी दीपक कुमार, औरंगाबाद की डीएफओ रुचि सिंह समेत कई वन अधिकारी पहुंचे है। हाथी का आज अंत्यपरीक्षण के लिए वन विभाग की टीम पटना से आ रही है।

बताया जाता है कि लगभग एक माह पूर्व हाथी औरंगाबाद के मदनपुर जंगल से नवीनगर होते भटककर सोन नदी की तराई में आया था। यह नौहट्टा, रोहतास व तिलौथू प्रखंड के सोनडीला और जंगलों में रह रहा था। इस दौरान फसलों व पशुओं को कुछ नुकसान भी पहुंचाया था। वह इंद्रपुरी बराज के पश्चिमी जल संग्रहण क्षेत्र में पहुंच कर बराज के गेट में जाकर फंस गया था।

सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोग वहां पहुंच वन विभाग की टीम के साथ उसे रेस्क्यू का प्रयास की थी। डीएफओ ने बताया कि जंगली हाथी इंद्रपुरी बराज में आकर फंस गया था। स्थानीय पुलिस और वन विभाग की पहल पर हाथी बराज से बाहर निकला और औरंगाबाद जिले के मेंह थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

लोगों की भीड़ के कारण हाथी पुनः बराज की ओर बढ़ने लगा। दस से बारह फीट ऊंचाई से गुजरे 11 हजार के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हाथी की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

Share this story