पावर ग्रीड में मरम्मती को लेकर छह घंटे बिजली सेवा रहेगी बाधित
अररिया 21 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज पावर ग्रीड में मरम्मती कार्य को लेकर रविवार को छह घंटे के लिए फारबिसगंज शहरी इलाके सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपकेन्द्र ग्रीड के सहायक विद्युत अभियंता रणजीत कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि पावर ग्रीड में मरम्मती कार्य को लेकर 11 बजे से 5 बजे तक मरम्मती कार्य होने की संभावना है, जिसके कारण विद्युत उप केन्द्र से निकलने वाले औराही, नरपतगंज, फारबिसगंज, कुर्साकांटा, ढोलबज्जा, जोगबनी, रमई फीडर में बिजली सेवा बाधित रहेगी। कार्य संपन्न होने के बाद फिर से विद्युत सेवा बहाल कर देने की जानकारी सहायक विद्युत अभियंता ने दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

