विश्वेश्वर सेमिनरी और आर्य कन्या उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
विश्वेश्वर सेमिनरी और आर्य कन्या उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन

विश्वेश्वर सेमिनरी और आर्य कन्या उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन

विश्वेश्वर सेमिनरी और आर्य कन्या उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन

सारण, 05 अगस्त (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय करने का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के विश्वेश्वर सेमिनरी और मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति समझ विकसित करना है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि मास्टर प्रशिक्षकों की टीम ईएलसी बैठकों के जरिए छात्रों को मतदान के अधिकार, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव के महत्व की जानकारी दे रही है। संवादात्मक सत्र व क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बी सेमिनरी में नोडल शिक्षक सुनील कुमार राम के नेतृत्व में रवि कुमार, अली राजा, सिद्धि जायसवाल व सागरिका कुमारी को नया ईएलसी एम्बेसडर चुना गया।

वहीं आर्य कन्या विद्यालय में अंचल व अनुराधा कुमारी को एम्बेसडर बनाया गया। मौके पर डाॅ विनय प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अरुण कुमार सिंह, चन्द्रशेखर कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, विजयेंद्र विजय आदि मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story