नवगछिया में गंगा स्नान के दौरान डूबने से वृद्ध महिला की मौत, परिजन में कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
नवगछिया में गंगा स्नान के दौरान डूबने से वृद्ध महिला की मौत, परिजन में कोहराम


भागलपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर सिकिया धार में सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक वृद्ध महिला की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका लत्तीपुर निवासी विजय कुमार राय की 60 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि प्रभा देवी हर रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे गंगा स्नान करने के लिए सिकिया धार गई थीं। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के तेज बहाव में डूब गईं।

घटना की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजन को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय मछुआरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना तुरंत खरीक थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दरोगा अवधेश कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story