दुरौंधा–मसरख रेलखंड पर महिला की मौत, पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए सौंपा शव

WhatsApp Channel Join Now


सीवान, 19 अप्रैल (हि.स.)। आरपीएफ पोस्ट सीवान के अंतर्गत दरौंदा रेल चौकी क्षेत्र में शनिवार रात एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना दुरौंधा–मसरख रेलखंड पर स्थित बिशनपुर महुआरी हाल्ट स्टेशन के पास की है, जहां गाड़ी संख्या 55106 के इंजन के सामने महिला के कूदने की सूचना मिली।

मृतका बिशनपुर महुआरी निवासी शांति देवी लगभग 80 वर्ष के रूप में हुई है जो पत्नी स्वर्गीय रामनाथ शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रेसुब के एएसआई ग्यास सरवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला।

मौके पर महाराजगंज थाना पुलिस भी मौजूद थी। परिजनों के अनुसार, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह घर से कब निकल गईं, इसका पता नहीं चल पाया था। खोजबीन के दौरान ही उन्हें घटना की जानकारी मिली।

घटना के बाद मृतका के भतीजे सुदीप शर्मा ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। थाना अध्यक्ष के आदेश पर मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story