सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला, इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला, इलाज के दौरान मौत


भागलपुर, 31 मई (हि.स.)। जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित गुड़हट्टा चौक के समीप रविवार को एक अज्ञात बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में मिली।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अब मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गुड़हट्टा चौक के पास लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा।

इलाज के क्रम में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की उम्र लगभग 70 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला ने पीले रंग का ब्लाउज और लाल छींटदार साड़ी पहन रखी थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

उधर बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला की तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है ताकि उसके परिजन या पहचान रखने वाले लोग सामने आ सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story