सारण में 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवारा

WhatsApp Channel Join Now
सारण में 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवारा


सारण में 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवारा


सारण में 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवारा


सारण में 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवारा


सारण, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी 9 अप्रैल से शुरू आठवां पोषण पखवारा 23 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। यह अभियान मिशन पोषण 2.0 के तहत जीवन के पहले छ: वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना थीम पर आधारित है।

विशेषज्ञों के अनुसार मनुष्य के मस्तिष्क का लगभग 90 प्रतिशत विकास शुरुआती छह वर्षों में ही होता है। इसी तथ्य को केंद्र में रखकर जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

आईसीडीएस की डीपीओ किरण शर्मा ने बताया कि पखवारे के दौरान माताओं को संतुलित आहार और बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के मुख्य बिंदुओं में शामिल हैं बच्चों के साथ निरंतर संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना। रटने के बजाय खेल-खिलौनों के माध्यम से सीखने पर बल देना, बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और गोदभराई और अन्नप्राशन जैसे नियमित कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करना।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पीएचईडी विभागों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए केवल भोजन ही नहीं, बल्कि सकारात्मक वातावरण और बेहतर संवाद भी जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story