जीवछ नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जीवछ नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत


दरभंगा, 25 अगस्त (हि.स.)।

जिले के बेनीपुर प्रखंड के बलनी गांव में जीवछ नदी में स्नान करने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनहद निवासी शिव कुमार की पुत्री मनतोरनी कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बच्ची पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल बलनी में रह रही थी। मंगलवार को वह नदी घाट पर स्नान करने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story