सारण में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

WhatsApp Channel Join Now
सारण में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज


सारण में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज


सारण में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज


सारण में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज


सारण, 28 मई (हि.स.)। जिले भर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व पारंपरिक हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों सहित शहर के साढ़ा ढाला स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की।

नमाजियों ने देश और समाज में सुख-शांति, समृद्धि, तथा आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थनाएं की। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान धर्मगुरुओं ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में प्रेम, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

दूसरी ओर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए थे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल की मुस्तैद तैनाती रही।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों तथा संवेदनशील इलाकों में सुबह से ही सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सतर्क नजर आए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सख्त हिदायत दी।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story