शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा आठ सूत्री ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा आठ सूत्री ज्ञापन


सुपौल, 21 जून (हि.स.)।

बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक प्रतिनिधियों ने आठ सूत्री ज्ञापन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को सौंपा।

मिथिलांचल परंपरा के अनुरूप पाग,साल और फूल माला से गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बिहार के लाखों विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक, प्रधान व प्रधानाध्यापक को सातवें वेतन आयोग के अनुशंसाओं के अनुरूप पूर्ण वेतनमान और वास्तविक फिटमेंट फेक्टर का लाभ , विशिष्ट शिक्षक से प्रधान बने शिक्षकों का बकाया वेतन व पे प्रौटेक्शन का लाभ, बेसिक ग्रेड के विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापक को स्नातक ग्रेड ,स्नातक ग्रेड शिक्षकों को वरीय स्नातक ग्रेड,9-10 के शिक्षकों को 10+2 ग्रेड,10+2 शिक्षकों को वरीय 10+2 ग्रेड में प्रौन्नति, शनिवार को पूर्व की भांति हाफ डे विद्यालय संचालन व सभी कोटि के शिक्षकों का बकाया वेतन व लंबित वेतन भुगतान,सभी कोटि के शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण सहित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन समर्पित करते हुए मांगों को पुरा करने का अनुरोध किया गया।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के जायज मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि हम शिक्षकों के समस्याओं के प्रति गंभीर है। शिक्षक संघ व शिक्षक भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम दें।

मौके पर प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, पिंटु मंडल,मनोज कुमार रजक,गोविंद कुमार मंडल, राजीव कुमार रंजन,गुणानंद सिंह,परमेश्वर कुमार, सुनील कुमार सिंह, सुधांशु चौधरी,आजाद कुमार,पवन मंडल,रजि अहमद, गजेन्द्र गुप्ता,अशोक कुमार, जनार्दन विश्वास, बीरेंद्र मंडल,दिवाकर कुमार, सिकन्दर यादव,भवेश सिंह,ललन पासवान, गणेश यादव, योगीन्द्र यादव, दिनेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story