त्योहारों पर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 342 स्थलों पर दंडाधिकारी तैनात, 2 हजार लोग बाउंड डाउन,शांति बनाए रखने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों पर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 342 स्थलों पर दंडाधिकारी तैनात, 2 हजार लोग बाउंड डाउन,शांति बनाए रखने की अपील


गोपालगंज, 20 मार्च (हि.स.)।जिले में ईद, रामनवमी और चैती छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। कुल 342 स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के संयुक्त निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जा रहा है। अब तक करीब 2 हजार लोगों को बाउंड डाउन कराया जा चुका है, जिससे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। ईद को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। सभी नमाज स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। साथ ही भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है। अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीएम और एसपी ने जिले वासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन शांति बनाए रखना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Akhilanand Mishra

Share this story