भागलपुर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, सामाजिक सरोकार के तहत वृद्धाश्रम और अनाथालय में बंटा महाप्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, सामाजिक सरोकार के तहत वृद्धाश्रम और अनाथालय में बंटा महाप्रसाद


भागलपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)।

शहर में बुधवार को बंगाली समाज की महिलाओं ने विजयादशमी के पावन अवसर पर बेहद हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ पारंपरिक 'सिंदूर खेला' उत्सव मनाया।

इस दौरान शहर के ऐतिहासिक दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, सरकारबाड़ी, रायबाड़ी, महाशय ड्योढ़ी और रिफ्यूजी कॉलोनी सहित विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य व अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।

दुर्गाबाड़ी, रायबाड़ी, सरकारबाड़ी और कालीबाड़ी की ऐतिहासिक प्रतिमाएं केंद्रीय शोभायात्रा महासमिति से अलग, अपनी विशेष पारंपरिक शोभायात्रा के साथ निकाली गईं। इन सभी प्रतिमाओं का विसर्जन मायागंज विसर्जन घाट पर पूरे आदर और श्रद्धा के साथ किया गया। दुर्गाबाड़ी में सिंदूर खेला में देवयानी डे, बॉबी देवनाथ, नमिता पाल, पंपी सर्वाधिकारी, चंद्रिका कर्मकार, शर्मिता पाल, सरवानी गुहा, काकुली सरकार, जॉली सिंह और नंदिता राय आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ. शांतनु घोष, सचिव सुजय सर्वाधिकारी, संयुक्त सचिव निरूपम कांति पाल, गौतम बनर्जी और उत्तम देवनाथ सक्रिय रहे। कालीबाड़ी में रीता घोष, सुजाता बनिक, नमिता बागची, पंपा घोष, आसमानी सान्याल, मौसमी मित्रा व सुनंदा रक्षित ने सिंदूर खेला।

इस उत्सव में अध्यक्ष डॉ. सुजाता शर्मा, महासचिव विलास बागची, परिमल कंसबनिक, स्नेहेस बागची, बाबू मुखर्जी, तापस घोष, रजत मुखर्जी और अमित रक्षित का सराहनीय योगदान रहा। बांग्ला पद्धति से पूजित कुल पांच प्रमुख प्रतिमाओं का विसर्जन शहर के अलग-अलग घाटों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दुर्गाबाड़ी, रायबाड़ी, सरकारबाड़ी, कालीबाड़ी की प्रतिमा का मायागंज विसर्जन घाट पारंपरिक और ऐतिहासिक शोभायात्रा के साथ विसर्जन हुआ।

त्योहार के इस पावन मौके पर भागलपुर दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए एक बेहद पुनीत कार्य किया गया। समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के बीच और रमानंदी अनाथालय में बच्चों के बीच मां दुर्गा का विशेष भोग-प्रसाद वितरित किया। इस नेक कार्य में सचिव सुजय सर्वाधिकारी, 20सूत्री के पूर्व सदस्य गौतम बनर्जी, प्रज्जवल सान्याल, चंद्रिका कर्मकार, मिताली चटर्जी और जॉली सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764302 Articles

Share this story