दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित, 21 अक्टूबर को होगा मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित, 21 अक्टूबर को होगा मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम


सुपौल, 20 सितंबर (हि.स.)। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अभुआड़ में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से 21 अक्टूबर 2026 को दुर्गा मंदिर परिसर में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए स्टेज एवं लाइट की व्यवस्था दुर्गा पूजा समिति की ओर से की जाएगी। वहीं, 20 अक्टूबर को कीर्तन मंडली एवं नृत्य मंडली का कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। हालांकि, मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 अक्टूबर को ही आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से बबलू झा, ललन झा, पवन झा, पिंटू झा, मुन्ना झा, निरंजन झा, मदन झा (वार्ड-2), अरुण झा, मदन झा (वार्ड-5), तरुण झा, गुड्डू झा, गुना शर्मा, शैलेश झा, आशीष झा, बरुण झा, रणधीर झा सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को आपसी सहयोग, भाईचारे एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story