एसटीएफ की मदद से स्मैक सरगना मो.जावेद किशनगंज के एक होटल से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
एसटीएफ की मदद से स्मैक सरगना मो.जावेद किशनगंज के एक होटल से गिरफ्तार


अररिया 17 अगस्त(हि.स.)। स्मैक कारोबार को मुख्य सरगना एवं पुलिस पर हमले के आराेपित रहे और फरार चल रहे फारबिसगंज के रामपुर निवासी मो.जावेद को फारबिसगंज थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज के एक होटल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

स्मैक के कारोबार और तस्करी के मामले में फरार चल रहे मो. जावेद को किशनगंज के एक होटल से तकनीकी रूप से जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस पिछले लगभग एक माह से उसकी तलाश कर रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और फारबिसगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर जावेद को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, जावेद के खिलाफ स्मैक तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। वह फारबिसगंज थाना कांड संख्या 388/26 में भी वांछित था। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में जावेद से स्मैक खरीदने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।गिरफ्तारी के बाद जावेद को फारबिसगंज थाना लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज के एक होटल में छापेमारी कर मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि जावेद फारबिसगंज थाना कांड संख्या 388/26 में फरार चल रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story