फरियानी नदी में डूबने से 15 वर्षीया किशोरी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फरियानी नदी में डूबने से 15 वर्षीया किशोरी की मौत


अररिया 24 मई(हि.स.)।

जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के जामुन घाट स्थित फरियानी नदी में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 तेरासी टोला निवासी अनिल चौधरी की पुत्री किरण कुमारी है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किरण कुमारी अन्य बच्चों के साथ फरियानी नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई, आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को जब नदी से बाहर निकाला गया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका किरण 08 बहन व एक भाई में पांचवें स्थान पर थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए फरियानी नदी में हो रहे अवैध बालू खनन को जिम्मेदार बताया है।

ग्रामीणों का कहना है कि फरियानी नदी में खनन माफिया के द्वारा किए गए अवैध उत्खनन के कारण गहराई का पता नहीं चल पाता है।जबकि ग्रामीण इलाके की महिलाएं और लोग स्नान से लेकर अन्य कार्य नदी तट पर जाकर करते हैं।

अवैध उत्खनन के कारण गहराई का पता नहीं चल पाता है,जिस कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित होती है।सूचना के बाद रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story