कटिहार स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण, नव-निर्मित होल्डिंग एरिया का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण, नव-निर्मित होल्डिंग एरिया का लिया जायजा


कटिहार, 13 नवंबर (हि.स.)। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने कटिहार रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रतीक्षालय और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीआरएम ने विशेष रूप से नव-निर्मित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्रियों के सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम श्री नरह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्टेशन पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। डीआरएम ने जोर देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करें।

इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) प्रभात रंजन सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार पी.एस. तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आसिफ अली सहित रेलवे के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story