बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने लगाया पेयजल शिविर

WhatsApp Channel Join Now
बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने लगाया पेयजल शिविर


भागलपुर, 25 जून (हि.स.)। सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिहार ट्रॉली साउंड संगठन, भागलपुर द्वारा गुरुवार को शहर में एक पेयजल शिविर का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी और उमस के बीच आयोजित इस शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। संगठन के इस सराहनीय प्रयास की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े लगभग सभी साउंड व्यवसायी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के साथ लोगों को पानी पिलाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य से यह पेयजल शिविर लगाया गया है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मौजूद लोगों ने संगठन के सदस्यों के आपसी सहयोग, एकता और सौहार्द की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर बिहार ट्रॉली साउंड संगठन के सभी प्रमुख सदस्य एवं साउंड व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story