भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने 15 स्थानों पर की प्याऊ की व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने 15 स्थानों पर की प्याऊ की व्यवस्था


अररिया 04 जुलाई(हि.स.)। भीषण गर्मी और प्यासे की प्यास को बुझाने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के 15 सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की। जिसका उदघाटन मुख्य पार्षद वीणा देवी ने शनिवार को किया।

मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल, प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ़ कुंदन सिंह, सिटी मैनेजर शशि आनंद, स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती, कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल, सत्यप्रकाश, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

मौके पर जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि शहर के 15 सार्वजनिक स्थानों पर भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। जरूरत के हिसाब से इसकी संख्या और भी आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि नगर परिषद की ओर से शहर के नामी मिनरल वाटर कंपनी से जल का आवंटन सुनिश्चित किया गया है।

हालांकि प्याऊ सेंटर के शुभारंभ पर नगर पार्षदों को सूचना नहीं देने पर कई पार्षदों ने जनप्रतिनिधि के रूप में पार्षद के उपेक्षा का आरोप लगाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story