इंद्रपुरी के 190 एकड़ भूमि को विकसित करेगा डीआरडीओ

WhatsApp Channel Join Now
इंद्रपुरी के 190 एकड़ भूमि को विकसित करेगा डीआरडीओ


इंद्रपुरी के 190 एकड़ भूमि को विकसित करेगा डीआरडीओ


डेहरी आन सोन, 27 मार्च (हि.स.)। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना को देखते हुए डीआरडीओ अधिकारियों के साथ राज्य के मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने आज इंद्रपुरी बराज व सोन बराज के पश्चिम छोर पर सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 190 एकड़ भूमि का मुआयाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभागीय तथा जिला प्रशासन अधिकारीयों के साथ बैठक कर योजनाओं को गति देने पर मंथन किया।

टीम में मुख्य सचिव के अलावा राज्य सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, डीआरडीओ के वैज्ञानिक शरद चन्द्रमान यादव एवं बीके सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचना, जल संसाधनों की स्थिति एवं भूमि की उपयोगिता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से स्थल की वर्तमान स्थिति, संभावित विकास योजनाओं तथा भविष्य में इसके उपयोग को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग की उपलब्ध 190 एकड़ जमीन की डीआरडीओ के लिए उपयोगिता बिंदु पर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।

बैठक में डीएम उदिता सिंह,एसपी रौशन कुमार के अलावा डीएफओ, बसैप के कमांडेंट,लिपि सिंह,मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग डेहरी अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान सासाराम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोहतास जिले में आयुध कारखाना स्थापित करने की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री के घोषणा के बाद बिहार सरकार व जिला प्रशासन ने उपयुक्त भूमि चिन्हित कर केंद्र सरकार को उपलब्ध कराया था। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो बहुत जल्द ही रोहतास जिला आयुध के क्षेत्र में एक कोररिडोर में जाना जाएगा। साथ ही इससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

Share this story