डॉ दिनकर बने राजीव गांधी स्टडी सर्कल बिहार सह-समन्वयक

WhatsApp Channel Join Now
डॉ दिनकर बने राजीव गांधी स्टडी सर्कल बिहार सह-समन्वयक


भागलपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपक कुमार दिनकर को राजीव गांधी स्टडी सर्कल (आरजीएससी) बिहार का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इसके पहले डॉ दिनकर आरजीएससी के पूर्वी प्रक्षेत्र बिहार के जॉइंट कोऑर्डिनेटर थे। आरजीएससी में उनके योगदान को देखते हुए अब उन्हें बिहार राज्य के सह-समन्वयक की जिम्मेवारी दी गई है। हालांकि आरजीएससी के इंचार्ज कोऑर्डिनेटर प्रो सतीश कुमार राय के द्वारा जारी अधिसूचना में डॉ दीपक कुमार दिनकर के अलावे तीन अन्य सह-समन्वयक भी बनाये गए हैं। जिनमें आरा से प्रो. शशि कुमार सिंह, दरभंगा से राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मुनेश्वर यादव और सुपौल से डॉ पंकज शर्मा के नाम शामिल हैं।

आरजीएससी बिहार के सभी नये सह-समन्वयकों की नियुक्ति राज्य समन्वयक प्रो. रामायण प्रसाद की अनुशंसा के आधार पर सर्कल के चेयरमैन व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुमोदन के उपरांत किया गया है। इधर नव नियुक्त सह-समन्वयक डॉ दीपक कुमार दिनकर ने आरजीएससी के चेयरमैन अशोक गहलोत सहित इंचार्ज कोऑर्डिनेटर प्रो. सतीश राय और प्रदेश समन्वयक प्रो. रामायण प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा की वे राजीव गांधी स्टडी सर्कल के उद्देश्यों और कार्यक्रमों को बौद्धिक रूप से जन-जन तक पहुंचाएंगे।

आरजीएससी मूलतः गांधीवादी विचारधारा पर आधारित है। बिहार के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, कांफ्रेंस, वर्कशॉप, जागरूकता, यूथ लीडरशिप आदि कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। डॉ दिनकर ने बताया की जल्द ही वे पूर्वी-उत्तरी बिहार के सभी विश्वविद्यालयों सहित प्रमंडल और जिला स्तर पर कमिटी गठित करेंगे। आरजीएससी में अधिकाधिक संख्या में बुद्धिजीवियों को जोड़ा जाएगा इसके लिए सघन सदस्यता अभियान भी चलेगा। इधर, आरजीएससी के नव नियुक्त राज्य सह समन्वयक डॉ दिनकर को कई प्रोफेसरों और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story