कटिहार में 25 अगस्त से 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला, 24 तक करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 21 अगस्त (हि.स.)। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार, पटना के निर्देशानुसार कटिहार के आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में आगामी 25 अगस्त से 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 सितंबर तक संचालित होगा, जिसमें जिले के स्थानीय कलाकारों को नाट्य विधा का विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक कलाकार अपना आवेदन प्रखंड व अंचल कार्यालय के सामने स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र (जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, कटिहार) में जमा कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम समय-सीमा 24 अगस्त के शाम 04:00 बजे तक तय की गई है।

नाट्य कार्यशाला एवं सेमिनार से संबंधित किसी भी विस्तृत जानकारी या नियम-शर्तों के लिए अभ्यर्थी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाटा एंट्री ऑपरेटर शंकर कुमार झा से दूरभाष संख्या 6200997987 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story