डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि समारोह

WhatsApp Channel Join Now
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि समारोह


अररिया 06 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में भाजपा नगर इकाई की ओर से सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने किया।

मौके पर मौजूद भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद के पुरोधा रहे हैं।राष्ट्र पुनर्निर्माण में स्वदेशी नीति के वे न केवल प्रबल समर्थक थे बल्कि उनका संपूर्ण जीवन भारत की एकता अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहा।

भाजपा नेता श्री कुमार एवं नगर अध्यक्ष श्री प्रसाद ने डॉ मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि 6 जुलाई उन लाखों लोगों के लिए खास दिन है,जो राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखते है।कहा कि डॉ मुखर्जी जैसे राष्ट्र पुरुष का जीवन, साहस राष्ट्र भक्ति और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण की अमर मिशाल है।आधुनिक भारत में बहुत कम ऐसे नेता हुए,जिनमें डॉ मुखर्जी की तरह बुद्धिमता,जन सेवा और नैतिक दृढ़ता का इतना गहरा संगम देखने को मिला हो। उनका जीवन सदैव देश वासियों के लिए प्रेरणाश्रोत रहेगा।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, जिला प्रवक्ता प्रो. गणेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह,प्रदीप कन्नौजिया,नगर उपाध्यक्ष आदर्श गोयल,आयुष कुमार,राधा देवी,नगर मंत्री विपिन जायसवाल,शिवराम शर्मा,पप्पू राय,राम,नाथ साह, पार्षद गणेश गुप्ता,भाजयुमो जिला मंत्री अर्नव सिंह गोलू, माधवलाल दास आदि मौजूद रहे।मौके पर भाजपा नेत्री नम्रता सिंह, पूनम देवी, रूपा देवी सुनीता देवी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story