डॉ. एन.के. यादव की हैट्रिक जीत पर तिलकामांझी चौक पर बंटी मिठाई, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. एन.के. यादव की हैट्रिक जीत पर तिलकामांझी चौक पर बंटी मिठाई, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


भागलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एन.के. यादव के लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर बुधवार को तिलकामांझी चौक पर जोरदार उत्साह देखा गया।

तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी मनाई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने कहा, मृदुभाषी डॉ. एन.के. यादव हमेशा से गरीबों के हक की आवाज रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के बुनियादी मुद्दों को बिहार विधान परिषद में पूरी प्रखरता के साथ उठाया है। आज की यह ऐतिहासिक जीत उनकी सादगी, ईमानदारी और अनवरत मेहनत का परिणाम है। यह लगातार अच्छे कार्य कर रही एनडीए सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है। कार्यक्रम में मौजूद भागलपुर जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद को बधाई देते हुए कहा, यह शानदार उपलब्धि मतदाताओं के अटूट विश्वास और समर्थन का जीवंत प्रतीक है।

इस सफलता को मुकाम तक पहुंचाने वाले कोसी स्नातक क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हम हृदय से आभार और अभिनंदन करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. एन.के. यादव अपने लंबे अनुभव और जनसेवा की भावना से इस स्नातक समाज की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए शैक्षणिक विकास की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

इस विजय उत्सव के दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव, दीपक मिश्रा, प्रेमजी सोनू, प्रकाश चौधरी, चुनचुन चौधरी समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता, एनडीए के पदाधिकारी एवं उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story