दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन,आगजनी और तोड़फोड़
अररिया 09 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज में सत्तू बिक्री करने वाले दुकानदार और पिकअप ड्राइवर के बीच हुए खूनी खेल के बाद आक्रोशित लोगों ने दिनभर जमकर हंगामा किया।लोगों के हंगामा प्रदर्शन को देखते हुए खुद एसपी जितेन्द्र कुमार को मोर्चा संभालना पड़ा।
ठेला पर सत्तू और अनानास को बिक्री करने वाले दुकानदार द्वारा पहले पिकअप ड्राइवर की तेज धारदार चाकू से निर्मातापूर्वक हत्या की गई। पिकअप ड्राइवर का सर को धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दुकानदार की पीटते पीटते हत्या कर दी।
दो मर्डर के बाद मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस द्वारा सत्तू विक्रेता को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर जाने के बाद अस्पताल में भी आक्रोशितों ने प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की।
एम्बुलेंस,अस्पताल में तोड़फोड़ और प्रदर्शन के दौरान पुलिस को आक्रोशितों को शांत करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।प्रदर्शनकारी लाठी डंडा और बांस बल्ला लिए हुए था।जिसके कारण अनुमंडलीय अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।लेकिन तुरंत ही बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंच जाने के कारण प्रदर्शनकारियों को अस्पताल से बाहर निकाला गया।प्रदर्शनकारियों ने बाहर खड़े एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की और अंदर में भी अस्पताल के समानों को नुकसान पहुंचाया।
अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी बैद्यनाथ साह ने बताया कि अस्पताल में जब मरीज को लाया गया तो पीछे से बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडा बांस और बल्ले के साथ पहुंच गए और हंगामा करने लगे।लोगों ने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ और गाली गलौज करने लगे।जिसके कारण अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और अस्पताल के कर्मचारी सुरक्षित ठिकाने की ओर भागने लगे।इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों के पहुंचने के बाद अस्पताल से सबों को बाहर निकाला गया।सुरक्षाकर्मी ने अस्पताल के अंदर और बाहर एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार की।
मामले पर एसपी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।अस्पताल में भीड़ की पिटाई से घायल सत्तू विक्रेता के लाने पर अस्पताल में लोग घुस गए थे,लेकिन तुरंत पुलिस के द्वारा सबों को बाहर निकालकर शांत कराया।एसपी ने स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में होने की बात कही और किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

