कटिहार में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएम

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएम


कटिहार, 17 मार्च (हि.स.)। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर गैस आपूर्ति को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटिहार में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

जिला प्रशासन के अनुसार, कटिहार में 54 गैस डिस्ट्रब्यूटर हैं, जिनके पास 16626 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। कल 5170 बुकिंग के विरुद्ध 4101 सिलेंडर की आपूर्ति की गई। व्यवसायिक सिलेंडर की संख्या 1106 है। आज 5967 घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति को लेकर जिला स्तर पर गहन निगरानी की जा रही है, ताकि गैस की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री न हो सके। इसके लिए 16 धावा दल का गठन किया गया है, जो विभिन्न प्रखंडों में निगरानी कर रहे हैं।

डीएम ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर ही गैस बुक करें। समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 और 239026 पर संपर्क करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story